May 20, 2026
0000000000

अपने बच्चों के साथ मारपीट कर धमकाने पर एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने बच्चों के साथ मारपीट कर धमकाने पर पुलिस ने एक जने को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। एएसआई रामावतार ने बताया कि गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी 30 वर्षीय हसन पुत्र पेमे खां ढाडी रविवार को अपने बच्चों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमका रहा था। मौके पर पुलिस दल पहुंचा और आरोपी से समझाईश का प्रयास किया। वह अधिक तैश में आ गया तो पुलिस ने उसे शांतिभंग में पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
बाजार में संदिग्ध रूप से घुम रहे दो जनों को पकड़ कर पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में संदिग्ध रूप से घुम रहें दो जनों को पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। एएसआई रामावतार ने बताया कि रविवार रात मुख्य बाजार में संदिग्ध रूप से घुम रहें अजीज खां व सांवरमल मेघवाल से पुलिस ने दल पूछताछ की। दोनों ही संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया।
गोल्ड कांड के चौथे मुकदमे में मदनलाल सोनी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोल्ड कांड के आरोपी मदनलाल पुत्र किशनलाल सोनी को रविवार को चौथे मुकदमे में पुलिस ने अरेस्ट किया। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि तीन मुकदमे में मदनलाल की पेशी हो चुकी है व चौथे मुकदमे में रविवार को उसकी गिरफ्तारी की गई है।