






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। प्रदेश भर में मानसून पहुंच गया है और पूरा प्रदेश खूब भीग रहा है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ अंचल में नागरिक गत तीन दिनों से भयंकर उमस व गर्मी से बेहाल है। लोग बेसब्री से मानसून की बरसात का इंतजार कर रहें है। मंगलवार सुबह गांव रीड़ी में हल्की बरसात प्रारंभ हुई है जिससे लोगों को आज अच्छी बरसात की उम्मीद बंध रही है। हालांकि चूरू व निकटवर्ती सरदारशहर में सोमवाार को जमकर बरसात हुई है। मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर व फलोदी में अभी तक सामान्य से कम बरसात हुई है। इन जिलों में अभी लोगों को बरसात का इंतजार है।
करंट दौड़ते, खुले पड़े तार दे रहें हादसे को न्यौता, ध्यान देवें विभाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर गौशाला के निकट सड़क पर स्थित एक लोहे के खंभे में नीचे खुले पड़े तारों में करंट दौड़ रहा है। यहां पास ही वर्कशॉप स्थित है। आस पास के नागरिकों ने हादसे का अंदेशा जताते हुए इसे दुरस्त करने की मांग की है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि तार जमीन पर पड़ें है और करंट दौड़ रहा है। ऐसे में बरसात के मौसम में कोई अनहोनी ना हो जाए। विभाग इसे तुरंत दुरस्त करने की कार्रवाई करें जिससे आस पास के लोग अनहोनी की आंशका से मुक्त हो सकें।







