May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर एवं उपजिला चिकित्सालय का निर्माण स्वंय नहीं करने एवं ना ही सरकार को करने देने का आरोप तो वर्तमान सत्ता भामाशाहों पर लगा रही है, परंतु ट्रोमा नहीं बनने तक कम से कम उपजिला चिकित्सालय की संभाल तो सरकार ठीक करने की मांग परेशान मरीज मंगलवार को अस्पताल परिसर में कर रहें थे। उपजिला चिकित्सालय के बेहाल-हाल से जनता परेशान हो रही है एवं परेशान होती जनता की ओर से सरकार ने आंखें मूंद ली है। ये बात मंगलवार सुबह यहां खड़े 70 व 71 वर्षीय दो बुजुर्गों ने कही। अस्पताल में सुबह बिजली आपूर्ति बार बार बाधित हो रही थी और आपूर्ति बाधित होने से एक्सरे मशीन ठप्प पड़ी थी। मौके पर सुबह करीब 9 बजे से 12 बजे तक बैठे रहने वाले मदन कुल्हड़िया ने बताया कि मौके पर करीब तीन घंटों तक आपूर्ति बाधित होने से मशीन नहीं चल पाई और बड़ी संख्या में मरीज खूब परेशान हुए। गर्मी व उमस के माहौल में बिना लाइट मरीज एक्सरे रूम के बाहर बैठे अपनी बारी का इंतजार करते रहें। कुछ लोग थकहार कर कल आने के लिए चले गए ओर कुछ लोग दोपहर बाद तक बैठे रहें। विदित रहें पूरी थ्री फेस बिजली नहीं होने से एक्सरे मशीन लोड नहीं उठाती है। मशीन ठप्प रहने से एक्सरे नहीं निकल पाते जिससे मरीज परेशान होते है। मंगलवार को एक ही फेस में आपूर्ति हो रही थी परंतु इससे मशीन नहीं चल पाई और लोग खासे परेशान हुए। अस्पताल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार से प्राप्त जनरेटर का लोड कम है जिससे एक्सरे मशीन नहीं चल पाती है। इसके लिए हेवी लोड जनरेटर की जरूरत होती है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसकी जरूरत पूरी हो सकें। विदित रहे कि यहां पहले से चल रहे उपजिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बद से बदतर होने के कारण आमजन खासे परेशान हो रहे है एवं सरकार द्वारा वर्षों पहले बने सामुदायिक चिकित्सालय के भवन में ही उपजिला चिकित्सालय चला कर खानापूर्ती की जा रही है। ऐसे में इस उपजिला अस्पताल में वृहद स्तर पर व्यवस्था सुधार की जरूरत है।