May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-24 at 19.37.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। क्षेत्र के गांव बेनिसर में कृषि कुंए पर कार्य करते हुए करंट लगने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। हैडकांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि बेनीसर निवासी जगदीश मेघवाल द्वारा गांव के ही बीरबलराम गोदारा का कृषि कुंआ काश्त के लिए लिया हुआ है। इस खेत में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे  जगदीश का 11 वर्षीय पुत्र राहुल मेघवाल भी कृषि कार्य में परिजनों के साथ लगा हुआ था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुंरत लेकर श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।