May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-29 at 13.56.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2025। राजस्थान की टीम ने हरिद्वार में पहली बार आयोजित हो रही अंडर 18 कबड्डी प्रतियोगिता में पहले मैच में रोमांचक मुकाबले में केरला को हरा दिया है। टीम में बीकानेर जिले की तीन बेटियां खेल रही है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी की मोनिका छरंग पुत्री मेघाराम छरंग, बाडेला की खुशबू पुत्री हनुमानप्रसाद पारीक, लखावर, लूणकरणसर की आईना पुत्री शंकरलाल सायच शामिल है। तीनों ही मुख्य खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल है और मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी कोच हेतराम ने बताया कि आज प्रतियोगिता के पूल ए का पहला मैच खेला गया। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मैच 1 जुलाई 2025 को खेला जाएगा। शहीद चंद्र चौधरी स्टेडियम के सीताराम सिहाग ने बताया कि राजस्थान की टीम मजबूत है और टीम से खासी उम्मीदें है।