






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। हाइवे पर एक चलती कार में आग लगने से कार जलकर खाख हो गयी। कार सवार बेनीसर निवासी राजन मूंड नापासर से बेनीसर आ रहें थे। हाइवे स्थित गुसाईसर से एक किलोमीटर शेरुणा की ओर कार में अचानक आग लग गयी। मूंड ने तुंरन्त कार बढ़ते देख कार को सड़क के किनारे रोका और कूदकर दूर हट गए। देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर खाख हो गयी। नापासर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहगीर भी एकत्र हो गए है।



