May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-02 at 09.17.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स  2 जुलाई 2025। ट्रोमा सेंटर निर्माण पर हो रही राजनीति के कारण मंगलवार रात क्षेत्र के एक और युवक को सड़क हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी। मंगलवार रात गांव सातलेरां से बिग्गा के बीच हुई कार मोटरसाईकिल की टक्कर में घायल हुए गांव बिग्गाबास रामसरा के 22 वर्षीय युवक अनिल पुत्र हडमानदास स्वामी की समय पर उच्च स्तरीय उपचार नहीं मिलने के कारण मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद मंडी के व्यापारी महेन्द्र बिडासरा ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां से युवक को गंभीर अवस्था में बीकानेर रैफर किया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस से उसे बीकानेर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक का शव को लेकर परिजन पुन: श्रीडूंगरगढ़ लौट आए और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। युवक की मृत्यु से गांव के युवाओं में रोष व्याप्त है। सभी के आरोप है कि अगर ट्रोमा सेंटर पर राजनीति नहीं होती तो युवक को श्रीडूंगरगढ़ में ही उच्च स्तरीय उपचार मिल जाता एवं उपचार के अभाव में असमय मृत्यु नहीं होती। युवक अपने गांव में ही अपने पिता के बेल्डिंग कारखाने में काम करता था एवं मंगलवार शाम श्रीडूंगरगढ़ से अपनी मोटरसाईकिल से गांव बिग्गाबास रामसरा लौट रहा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 साल के मासुम युवक अनिल स्वामी की समय पर उच्च स्तरीय उपचार नहीं मिलने से हुई मौत, ट्रोमा पर राजनीति ने छीन ली हंसती खेलती जिंदगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना के बाद हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाईक।