May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। गत 29 जून को हुए अणुव्रत समिति के द्विवार्षिक चुनावो में कार्यकाल 2025-2027 के लिए निर्विरोध रूप से चुने गए समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख ने अपनी टीम का गठन करते हुए कार्यसमिति घोषणा की है। पारख ने बताया कि कार्यकारिणी में सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण स्वामी को उपाध्यक्ष प्रथम, मनोज गुंसाई को उपाध्यक्ष द्वितीय, रणवीरसिंह खीची को मंत्री, संजय पारीक को उपमंत्री, प्रमोद शर्मा को कोषाध्यक्ष, अशोक झाबक को संघटक मंत्री, मनीष नोलखा को प्रचार मंत्री का जिम्मा दिया गया है। इनके साथ ही विशाल स्वामी, विमल भाटी, केएल जैन, कुम्भाराम घिंटाला, पवन सेठिया, बजरंगलाल भामू, एडवोकेट अनिल धायल, नारायण सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, मुकेश स्वामी, विक्रम मालू, करणीसिंह बाना, चमन श्रीमाल को कार्यसमिति सदस्य चुना गया है। इनके साथ ही वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजयराज सेठिया, तुलसीराम चौरडिया, मोहनलाल सिंघी, छतरसिंह बोथरा, भीकमचंद पुगलिया जयपुर को संरक्षक मंडल में एंव जगदीश स्वामी, महावीर माली, शुभकरन पारीक, विजय महर्षि, राजीव श्रीवास्तव को परामर्शक मंडल में सम्मान के साथ रखा गया है। कार्यसमिति गठन के साथ ही अणुव्रत के सिद्धांतों को जन जन में प्रचार प्रसार का लक्ष्य निर्धारित किया गया व आमजन को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया है।