August 29, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2025। गत दिनों राजपुरा में अचानक हाई वोल्टेज बिजली से गांव में कई घरों में बिजली उपकरण जले वहीं एक विवाहिता की मौत की दर्दनाक घटना हुई। बीती रात क्षेत्र के गांव बाडेला में स्थित पशु चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से कई इलेक्ट्रिक उपकरण फूंक गए। पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुनील बोघिया ने बताया कि सुबह जब वे अस्पताल पहुंचे तो देखा शॉर्ट सर्किट से भारी नुकसान हो गया है। अस्पताल में समस्त वायरिंग, स्विच बोर्ड, स्विच, पशु को लगने वाले टैग, आइस लाइन्ड रेफ्रिजेरेटर, पशु संबंधित वैक्सीन जलकर नष्ट हो गई। प्रभारी ने विभाग को सूचना दे दी है। ग्रामीणों ने अनेक बार ऐसी घटनाएं सामने आने की बात कहते हुए नाराजगी भी जताई।