






दानदाता पुगलिया ने स्कूल में दिए दो कूलर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़ निवासी भामाशाह भीकमचंद पुगलिया ने पूनरासर के राजकीय महात्मा गांधी उमावि में दो कूलर दिए है। स्कूल स्टाफ व संस्था प्रधान हरिनारायण ओझा ने दानदाता व प्रेरक भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक और संपत बोथरा का आभार जताया। इस दौरान गांव के मौजिज लोग मौजूद रहें और भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक, हरिदास स्वामी, मुन्नीनाथ, ओमनाथ, मुरलीधर पारीक, रूपाराम नाई, बाबूलाल पारीक मौजूद रहें व शिक्षा के मंदिर में किए गए दान को श्रेष्ठ बताते हुए सराहना की।

युवा ने जन्मदिन पर किया रक्तदान, बचाए ओझा के प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मास निवासी 28 वर्षीय सुखराम जाखड़ ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर एक नई पहल की है। जाखड़ ने बताया कि वे कई बार रक्तदान कर चुके है। वे जन्मदिन पर बीकानेर पहुंचे और आड़सर बास निवासी हनुमानराम ओझा को एक O+ ब्लड की सख्त जरूरत होने पर रक्तदान कर मरीज के प्राण बचाए। मरीज के परिवार ने जाखड़ का आभार जताया। उन्होंने अपने हर जन्मदिन पर रक्तदान करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान युवा शुभम शर्मा ने भी रक्तदान किया। ब्लड बैंक के वरिष्ठ अधिकारी कमल सक्सेना ने समाज में इस नई पहल को सकारात्मक बताते हुए जन्मदिन पर रक्तदान की सराहना भी की।

मिंगसरिया में पशुपालकों ने करवाया पशु बीमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को गांव मिंगसरिया में आयोजित शिविर में डूंगरराम मेघवाल, श्योपाल सिंह, मालाराम प्रजापत पशुपालन विभाग के काउन्टर पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के अधिकारी को उन्होंने पशुपालन पर ही आजीविका निर्भर होने की बात कही। अधिकारी ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी दी और इनकी पात्रता की जांच की। इसके बाद डूंगरराम मेघवाल की भैंस, श्योपाल सिंह की 10 भेड़ों व मालाराम प्रजापत की भैंस का बीमा किया गया। शिविर नोडल प्रभारी अधिकारी उमा मित्तल ने तीनों को बीमापत्र सौंपे।
कल इन चार ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा: शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ के सूडसर, सेरूणा, जोधासर व पूनरासर में आयोजित होंगे।



