May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। भेड़ बकरी चराने के मामूली विवाद ने बड़े विवाद का रूप धारण कर लिया व माँ बेटों ने मिलकर एक महिला का सिर फोड़ दिया। सेरूणा थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि गांव गोपालसर निवासी मंजूदेवी पत्नी श्रवणराम सुथार ने इसी गांव के श्रीचंद बावरी की पत्नी कमला देवी व उसके तीन बेटे रेवंतराम, गोपालराम और गोरधन के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित खेत में रहती है। आरोपी उसके खेत के नजदीक जोहड़ बीड़ में भेड़ बकरियां चराते है और उनकी भेड़ें अक्सर परिवादी के खेत में घुसकर खड़ी फसल नुकसान पहुंचाते है। परिवादिया ने बताया कि इन्हें बार बार मना करने पर ये गाली गलौच करते है। रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे आरोपी खेत में घुसे और एकराय होकर कुल्हाड़ी से वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर खेत पड़ोसी आए व उसे बचाया। आरोपियों ने जाते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्रसिंह को दी है।