






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। निकाय चुनावों की आहट मात्र से स्थानीय राजनीति में गर्माहट आ गई और वार्डों में चर्चाओं के दौर चल पड़े है। जोधपुर के पिपाड़सिटी में पत्रकारों से वार्ता में रविवार को मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने राज्य के 312 निकायों में चुनाव कराने का प्रस्ताव अगस्त में राज्य सरकार द्वारा चुनाव आयोग को भेजें जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा वन स्टेट, वन इलेक्शन की तर्ज पर सभी निकायों के चुनाव एक साथ कराने की है। लेकिन अंतिम निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में रहेगा। आयोग ही तय करेगा कि वह संसाधनों के अनुसार चुनाव एक चरण में कराए या दो चरणों में संपन्न करवाए। खर्रा ने कहा कि सरकार की तरफ से निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में ही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर दायर की गई 5 याचिकाओं में से 2 खारिज हो चुकी है और जल्द ही शेष पर स्थिति भी स्पष्ट होगी।



