






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ के वासुदेव सारस्वत को विश्व हिंदू परिषद में बीकानेर ग्रामीण जिला सहमंत्री का दायित्व मिला है। ये घोषणा बावड़ी, जोधपुर के निकट स्थित गुरूकृपा आश्रम में आयोजित संगठन की प्रांत बैठक में की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री सुरेश जोशी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। बैठक में कार्य विस्तार की योजना को लेकर प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी द्वारा बीकानेर ग्रामीण जिले में नये दायित्व दिये गए। जिसमें नोखा के नारायण राठी को बजरंग दल जिला सयोंजक, वासुदेव शर्मा श्रीडूंगरगढ़ को विहिप जिला सहमंत्री तथा तुलसीराम उपाध्याय को जिला प्रचार प्रमुख मनोनीत किया गया है। प्रान्त बैठक में विहिप जिला मंत्री सतीश झंवर जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बीकानेर ग्रामीण से संगठन का प्रतिनिधित्व किया। विदित रहें वासुदेव लंबे समय से विहिप व बजरंगदल में सक्रिय है। उनकी नियुक्ति पर प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, नगर अध्यक्ष लालसिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है।




