May 21, 2026
000000000

उदरासर में सीबीईओ ने बच्चों सहित किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में स्थित वैद्य मघाराम राउमावि में सोमवार को सीबीईओ सरोज पूनिया ने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया। पूनियां ने बच्चों को प्रकृति को माँ के तुल्य मानने व पौधारोपण कर इसे सजाने व संवारने में अपना योगदान देने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर का अवलोकन किया। यहां भी जर्जर कक्षाकक्षों से बच्चों को दूर रखे जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में सीबीईओ ने पौधारोपण कर किया स्कूल का अवलोकन।

गुसाईंसर बड़ा में सुथार ने दी पौधारापेण की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने गुसाईंसर बड़ा स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में पौधारोपण किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपने घर व खेत में छायादार व फलदार वृक्ष लगाने व उनका पालन करने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इससे पूर्व यहां शिव अभिषेक का आयोजन किया गया। पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित गोपाल शास्त्री ने संपन्न करवाया। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, रामलाल जांगू, शिव तावणियां, करणीसिंह, बनवारी व नवरत्न राजपुरोहित सहित अनेक ग्रामीण पूजन में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री कृष्ण गौशाला गुसाईसर बड़ा में किया पौधरोपण, शिव अभिषेक में हुए शामिल।

तेयुप द्वारा 7 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा साध्वी संगीतश्रीजी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात कार्यशाला के बैनर का अनावरण करते हुए प्रारंभ किया गया। कार्यशाला के दौरान धर्म, संयम और आत्मिक शुद्धि से जुड़े बारह व्रतों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उद्घाटन सत्र में साध्वी कमलविभा ने भगवान महावीर द्वारा श्रावक के लिये किए गए बारह व्रतों के विधान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्रत दीक्षा का अर्थ असंयम से संयम की ओर प्रस्थान करना है, जो जैन श्रावक की साधना का अनिवार्य अंग है। कार्यशाला के पहले दिन परिषद की टीम ने पाठ्यक्रम के अंतर्गत संयम, अहिंसा, सत्य व ब्रह्मचर्य जैसे व्रतों की शिक्षा प्राप्त की। अध्यक्ष विक्रम मालू ने कार्यशाला का उद्देश्य समाज में नैतिकता व संयम के संस्कारों को पुनः जागृत बताया। मंत्री पीयूष बोथरा एवं प्रभारी सुमित बरडिया, तेयुप सदस्य व किशोर मंडल की सक्रिय उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा समाज के युवाओं के नैतिक उत्थान के लिए आयोजित होगी सात दिवसीय कार्यशाला।