May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। क्षेत्र में तीन सरकारी कॉलेज कांग्रेस के राज में खुले और इन महाविद्यालयों में पठन पाठन का माहौल बना रहें, इसकी जिम्मेदारी कॉलेज व स्टाफ की सम्मिलित रूप से होती है। मोमासर राजकीय महाविद्यालय में आज कॉलेज के माहौल को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए विद्यार्थी एकजुट हुए और नोडल प्रभारी महावीर नाथ व अमित तंवर को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की सड़क बनवाए जाने, विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था करने, सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाने जो आई कार्ड जांच के बाद ही विद्यार्थी को महाविद्यालय में प्रवेश देवें, बिना आईडी कार्ड के अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया जावें, महाविद्यालय समय पर खोलने जिससे आस पास के गांवो से आने वाले विद्यार्थियों को गेट के बाहर इंतजार नहीं करना पड़े, विद्यार्थियों के अन्य साथियों को प्रवेश नहीं दिए जाने, विद्यार्थियों की शिकायत का 25 दिनों में निस्तारण करने, किसी विद्यार्थी के कॉलेज में शराब पीकर आने, गुटका खाने, सिगरेट बीड़ी पीने पर सिक्योरिटी गार्ड की जिम्मेदारी तय करने, विद्यार्थियों को अपनी कक्षाओं में रहने के लिए पाबंद करने जिससे वे दूसरी कक्षाओं आकर अन्य विद्यार्थियों को परेशान नहीं करें, नेशनल स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए पोर्टल चालू करवाए जाने, विद्यार्थियों के खेलने के लिए खेल ग्रांउड के साथ खेल सामग्री उपलब्ध करवाने, अखबार पढ़ने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने, वाचनालय की व्यवस्था सुचारू रूप से महाविद्यालय में चालू करवाने की मांगे की। इस दौरान महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं इन मांगो पर एकमत रहें। नोडल प्रभारी महावीर नाथ व अमित तंवर ने समस्याओं के समाधान के पूरे प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।