May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव बींझासर के राउमावि में स्वच्छ भारत अभियान के तहत “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृषक भारती कॉऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको) और राउमावि बींझासर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल नैण व मुख्य अतिथि नानूराम नैण ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं कृभको के क्षेत्रीय प्रबंधक समरसिंह यादव ने मृदा को दूषित होने से बचाने के उपायों की जानकारी दी। सीनियर मैनेजर जगदीश सिंह शेखावत ने कृषि और सामाजिक सरोकारों क्षेत्र में कृभको के कार्यों की जानकारी दी। कृभको द्वारा स्कूल में साफ सफाई से संबंधित सामग्री भेंट में दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रेमसिंह राठौड़ ने विद्यालय में कक्षा कक्षों और अन्य भौतिक संसाधनों की कमी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कृभको के पदाधिकारियों का आभार जताया। सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगीड़ ने विद्यार्थियों से विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। जांगीड़ ने कहा कि बच्चे अपने घर में व घर के आस पास भी स्वछता रखने के लिए अन्य ग्रामीणों को प्रेरित करें। कृभको द्वारा अतिथियों का स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहीराम शर्मा, डूंगरराम नैण, भागीरथ भूकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता छैलूदान चारण ने किया।