






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अंचल में देर रात करीब 2 बजे हल्की बरसात शुरू हुई जो सुबह तक जारी है। बाजार में गलियों में कीचड़ की स्थिति बन गई है और कस्बे में अनेक शिक्षण संस्थानों ने बरसात के चलते बच्चों की छुट्टी कर दी है। बुधवार को दिन भर लोगों ने बरसात का खूब इंतजार किया। पूरे क्षेत्र में बादल छाए रहें और दिनभर गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान किया।
18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में स्कूलों में छुट्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौसम विभाग ने गुरूवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है। 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट व 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 31 जुलाई केा अजमेर, जयपुर, बीकानेर व जोधपुर संभागों में कुछ भागों में भारी व कहीं कहीं अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। कल शुक्रवार एक अगस्त को भी शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। 2 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने व केवल हल्की मध्यम बरसात की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के दक्षिण पूर्व के 13 जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।
स्कूलों में प्रवेश की तिथि बढ़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर शिक्षा विभाग से आई है। शिक्षा निदेशालय से देर रात जारी आदेश में प्रदेश के सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश की तिथि को बढ़ा कर 16 अगस्त कर दिया गया है। पूर्व में ये 31 जुलाई थी। अब विद्यार्थी सोलह अगस्त तक कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश ले सकेंगे। विदित रहें कक्षा 1 से 8 तक के प्रवेश सालभर होते है। विदित रहें प्रवेश 14 अगस्त तक हो सकेंगे क्योंकि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस व 16 अगस्त को जन्माष्टगी पर्व है।










