May 20, 2026
gram

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2025। 28 जुलाई 2025 की शाम जालबसर की रोही में बिजली पोल पर फाल्ट निकालने चढ़ा कार्मिक विभागी की लापरवाही से घायल हो गया। घायल 28 वर्षीय संविदाकर्मी मुन्नीराम पुत्र हड़ामानाराम ब्राह्मण निवासी उदरासर की सहायता की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण एकत्र हुए और उपखंड कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही के कारण मुन्नीराम का घायल होना बताते हुए जोधपुर डिस्कॉम द्वारा उसे हर्जाना देने की मांग की। ग्रामीणों ने 50 लाख रूपए नगदी, दोषी कार्मिक को संस्पेंड करने व परिवार में एक जने को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहें है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण उपखंड कार्यालय से पैदल मार्च निकाल कर जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय पहुंचे। वहां किसी अधिकारी के नहीं मिलने पर जमकर नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए है। इस दौरान भाजपा के युवा नेता सुनील तावणियां, सरपंच किशन गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरजाराम ब्राह्मण, तुलछीराम मोट, संतोष गोदारा धोलिया, पवन सारस्वत, श्रीकिशन सारस्वत, चुन्नीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
बाना ने की मुलाकात, जिला कलेक्टर को भेजा पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के युवा नेता व पीसीसी सदस्य हरिराम बाना ने घायल मुन्नीराम से पीबीएम पहुंचकर बीते कल मुलाकात की। बाना ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने जिलाकलेक्टर को पत्र देकर विद्युत विभाग से लापरवाह कार्मिक को हटाने तथा विभाग द्वारा घायल को मुआवजा राशि देने की मांगें रखी। बाना ने कहा कि मामले में सरासर विभाग की गलती से कार्मिक घायल हुआ और घटना से ग्रामीणों में भी खासी नाराजगी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाराज ग्रामीणों ने कार्यालय गेट के आगे दिया धरना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीते कल कांग्रेसी नेता हरिराम बाना ने पीबीएम पहुंचकर मुन्नीराम से मुलाकात की, बाना ने जिलोकलेक्टर से मामले में संवेदनशीलता के पीड़ित की सहायता करने की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डिस्कॉम के अधिकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष, वहीं धरना देकर बैठे।