May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ में हाइवे पर दुर्घटनाओं के लिए संवदेनशील क्षेत्र में पशुओं को रेडियम बेल्ट बांधे जा रहें है। ये कार्य लखासर टोल की पेट्रोलिंग टीम के इंचार्ज संदीप यादव की देखरेख में किया जा रहा है। यादव ने बताया कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी द्वारा सीकर से बीकानेर तक सड़क किनारे मिलने वाले पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ से हेमासर व लखासर तक करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में टोल टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। दल सदस्य अलसुबह हाइवे पर निकल कर यहां मिलने वाले गौवंश के गले में रेडियम पट्टियां बांधकर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है। इस दौरान दल सदस्य सक्रिय रहें।