






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ न्यायलय परिसर और उपखंड कार्यालय परिसर में रंगोली सजाकर हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पालिका कर्मी सरिता बोहरा व पिंकीदेवी तेजी ने दोनों स्थानों पर रंगोली सजाई। कोर्ट व उपखंड कार्यालय में एडीजे सरिता नौशाद, एसीजेएम हर्ष कुमार, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट महिमा दुगड़, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, एपीपी स्वप्न कुमार, एडीपीपी सोहननाथ सिद्ध, निजी सहायक राजकुमार बिश्नोई, कनिष्ठ लेखाकार महेशचंद, वरिष्ठ सहायक हरीश गुर्जर, कैलाश भादू, दिलीप प्रजापत, प्रतापसिंह राजपुरोहित, देवीलाल बाना, मोहम्मद आरिफ भाटी, गोरधन सिंह, सुभाष, पटवारी रामचंद्र, रेवंतसिंह, जितेंद्र भोजक व सोनू सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।
जिला कलेक्टर ने ली बैठक, दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने 13 से 15 अगस्त तक सभी राजकीय व निजी कार्यालयों व घरों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए। उन्होंने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा व तिरंगा रैली निकालने के साथ ग्राम पंचायत, वार्ड में बाइक रैली, साइकिल रैली व ट्रेक्टर रेली के आयोजन करने की बात कही।
तीन फेज में होंगे आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन फेज 02 से 08 अगस्त, 09 से 12 अगस्त और 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रथम फेज के अंतर्गत स्कूल दीवारों व बोर्ड पर तिरंगा से सजावट, राजकीय भवनों व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाओ वर्कशॉप व प्रतियोगिता के आयोजन शामिल है। द्वितीय फेज में 09 से 12 अगस्त तक प्रथम फेज की गतिविधियों के साथ साथ प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन, गांव गांव में श्रमदान, जल जीवन मिशन संरचनाओं की सफाई, नाली सफाई, पाइपलाइन में वाटर लीकेज बंद करना, जल संरक्षण, जल व स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को देशभक्ति थीम से पेंट करना शामिल है। तृतीय फेज में 13 से 15 अगस्त तक सभी राजकीय व निजी कार्यालयों के साथ साथ निजी भवनों पर ध्वज फहराया जाएगा। निजी भवनों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय भवनों की तिरंगा रंग की एलईडी से सजावट, प्रमुख बाजारों में लाइट, रंगोली व दीपक से सजावट की जाएगी।




