May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-10 at 10.49.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। गाय व बछड़ी पहुंचाने जा रहें दो जनों को रास्ते में रूकवा कर दो भाइयों सहित कुछ युवकों ने मारपीट की और वीडियो बनाएं। ये वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में थाने में मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि जाखासर निवासी 40 वर्षीय सहीराम पुत्र गोरधनराम जाट ने कालूबास निवासी किशन व कमल पुत्र पन्नाराम जाट सहित चार पांच अन्य पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सी वह हीराराम पुत्र गोमदराम जाट के साथ कालू निवासी हजारीराम गुरावा की एक गाय व दो बछड़ी को उसके घर कालू छोड़ने के लिए रवाना हुए। रात करीब 8.30 बजे सी श्रीडूंगरगढ़ से थोड़ा आगे निकले तभी पीछा करते हुए आरोपी बाइकों पर लाठियां लेकर आए और रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाड़ी सहित उन्हें सड़क से दूर कच्चे रास्ते पर बीड़ में सूनसान जगह ले गए। आरोपियों ने थाप मुक्कों से मारपीट की, गालियां निकाली व रात को करीब 2 बजे तक बंधक बनाकर रखा। आरापियों ने अपने मोबाइल से पिकअप सवार दोनों जनों से मारपीट करते हुए, बेवजह माफी मंगवाते हुए, पैर पकड़वाते हुए, दोनों के पूरे कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और रूपए मांगे। परिवादी की गाड़ी में रखे 54 हजार रूपए व हीराराम से 25 हजार रूपए ले लिए। गाड़ी के कागजात व गाय बछड़ियों को अपने पास रख लिया। आरोपियों ने दो लाख रूपए लेकर आने की धमकी दी। परिवादी ने बताया कि वे मौके से जान बचाकर भागे और बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं कहा। 25 जुलाई को आरोपी कमल ने कॉल करके धमकाते हुए रूपए मांगे और श्रीडूंगरगढ़ बुलाया। परिवादी ने गांधी पार्क के पास पहुंचकर उसे 15 हजार रूपए दिए व वीडियो डिलिट करने की बात कही तो आरोपी न और रूपए मांगे व रूपए लेकर चला गया। 2 अगस्त 2025 को आरोपी ने फिर से कॉल किया और रूपयों की मांग की। परिवादी ने रूपए की व्यवस्था नहीं होने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कॉल काट दिया। परिवादी ने बताया कि आरोपी धमकिया दे रहें। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंप दी है।