






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2025। राखी का सामान लेने शुक्रवार शाम को अपनी ढाणी से एक बहन अपने भाई के साथ श्रीडूंगरगढ़ बाजार आई और रानी बाजार में एक दुकान के आगे से लापता हो गई। भाई ने शनिवार को पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस से उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। परेशान परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव बेनीसर की रोही में उसने ट्यूबवेल का खेत काश्त पर ले रखा है। जहां ढाणी बनाकर वह परिवार सहित रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी 18 वर्षीय बहन के साथ रक्षाबंधन की खरीददारी करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ बाजार आया था। बाजार से सामान खरीदने के बाद शाम करीब 5 बजे सी वह चांदी का कड़िया खरीदने के लिए रानी बाजार में आगे एक सुनार की दुकान पर गए। जहां वे सामान की खरीददारी कर रहे थे तभी दुकान में भीड़ हो गई। उसकी बहन दुकान के बाहर खड़ी होने का कहकर दुकान से बाहर आ गई। थोड़ी ही देर में जब वह दुकान के बाहर आया तो उसकी बहन दुकान के बाहर नहीं मिली। भाई ने उसे आस पास की गलियों में खूब तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। वह काफी देर तक बहन को ढूंढता रहा पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। परेशान भाई व परिजन सारी रात लापता हुई बहन की तलाश करते रहें और शनिवार को थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।



