May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। शुक्रवार शाम को अंचल के एक गांव में एक किसान के खेत में बनी ढाणी में आग लग गई, जिससे नगदी गहने सहित गृहस्थी का सामान जलकर खाख हो गया। गांव बिग्गा की रोही में इसी गांव का किसान अर्जुनराम जाखड़ अपने खेत में ढाणी बनाकर रहता है। शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे किसान गांव आया हुआ था उनकी पत्नी गाय का दूध निकाल रही थी। तभी अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई और ढाणी में लपटें उठने लगी। आस पास के पड़ोसी दौड़ कर आए व आग पर काबू का प्रयास किया परंतु तब तक खासा नुकसान हो गया। किसान ने बताया कि छपरे में रखा फ्रीज, कूलर, माचा, पिंजरा, मोटर, तेल का टीन, बर्तन सहित 100 पाईप व फव्वारा पाईप, सोने का टड्डा व तागड़ी के साथ 60,400 रूपए नगदी जलकर खाख हो गए। किसान परिवार घटना से मायूस हो गया है। गांव के सक्रिय युवक विजयकुमार सेवग ने बताया कि घटना की सूचना पटवारी, ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन मौका रिपोर्ट कर पीड़ित का सहयोग करने की मांग की है।