






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। उपजिला अस्पताल की पोल में बदहाली के ढोल बज रहें है। यहां आखिर कब सुधरेंगे हाल..?? का प्रश्न लिए दो ढाई घंटे से खड़े मरीज बेहाल हो रहे है। जन्माष्टमी पर्व पर अस्पताल का समय सुबह 9 से 11 बजे तक है और आज 11 बजे तक डॉक्टर अपनी सीट पर आए ही नहीं है। मरीजों की भीड़ उनकी खाली सीटों को ताक रही है और हर पल डॉक्टरों के आने का इंतजार कर रही है। लगातार तीन दिवसीय अवकाश से आमजन पहले ही परेशान है और ऐसे में अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से वे स्वयं को पीड़ित महसूस कर रहें है। यहां लगी कतारों में लोग नाराजगी जता रहें है। आमजन की सुनवाई कहीं नहीं होने की बात कह रहें है। मरीजों ने बताया कि यहां से परेशान होकर वे निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होते है। अस्पताल में ईलाज के लिए परेशान लोग व्यवस्था में लापरवाही के आरोप लगा रहें है।





