






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अनेक मंदिरों व घरों में जन्माष्टमी का उत्सव छाया है। घर घर में भव्य कृष्ण दरबार सजाए गए है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उल्लास में डूबे है और कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे है। लड्डूगोपाल का खूब श्रृंगार किया गया है व बच्चों को राधा कृष्ण वेश में सजाया गया है। कितासर के टैगोर ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन के प्रांगण में शनिवार सुबह जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण के गीतों पर सुदंर प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों सहित अभिभावक व ग्रामीण उत्सव में शामिल हुए। बच्चों ने खूब जयकारे लगाए। संस्था प्रधान राजुराम बिडासरा ने सभी का आभार जताया। आप भी देखें अंचल के विभिन्न गांवो से सुंदर व मनमोहक फोटो:-





















