






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मोबाईल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाईल ढूंढकर मालिको तक पहुंचाने की सफलता हासिल की है। शनिवार को भी पुलिस ने दो खोए हुए मोबाईल ढूंढकर उनके मालिक अल्ताफ पुत्र आजम काजी निवासी बिग्गाबास व श्रवणराम पुत्र लेखदास स्वामी निवासी कल्याणसर पुराना को सुपुर्द किए। थानाधिकारी ने बताया कि खोए हुए मोबाईल ढूंढने में सीईआईआर पोर्टल मददगार साबित हो रहा है और पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 22 मोबाईल ढूंढकर मालिको के सुपुर्द किए है। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।





