May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-16 at 21.21.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अनेक मंदिरों व घरों में जन्माष्टमी का उत्सव छाया है। घर घर में भव्य कृष्ण दरबार सजाए गए है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उल्लास में डूबे है और कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे है। लड्डूगोपाल का खूब श्रृंगार किया गया है व बच्चों को राधा कृष्ण वेश में सजाया गया है। कितासर के टैगोर ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन के प्रांगण में शनिवार सुबह जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण के गीतों पर सुदंर प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों सहित अभिभावक व ग्रामीण उत्सव में शामिल हुए। बच्चों ने खूब जयकारे लगाए। संस्था प्रधान राजुराम बिडासरा ने सभी का आभार जताया। आप भी देखें अंचल के विभिन्न गांवो से सुंदर व मनमोहक फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कीतासर के टैगोर स्कूल में आज सुबह धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां। शामिल हुए अभिभावक व ग्रामीण, संस्था प्रधान राजूराम बिडासरा ने जताया सभी का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिव्यराज को सजाया कृष्ण वेश में, परिजनों ने लडाया खूब लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पूनमचंद व्यास के घर बना नन्हा कृष्ण, मना रहें है कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सूरत प्रवासी तनीष तोषनीवाल बने कृष्ण, घर में मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दादी ने खूब सजाया भव्यराज धायल को, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर सजे कृष्ण दरबार, मनाया जा रहा है कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गांव तोलियासर में प्रकाशसिंह राजपुरोहित के घर सजाया कृष्ण दरबार, मना रहें है कृष्ण जन्मोत्सव।

 

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। माता ने सजाया कृष्ण वेश में किया खूब श्रृंगार, ली बलैया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। आड़सर बास स्थित सैनजी मंदिर में होगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। अहमदाबाद प्रवासी भावना ने अपने नन्हें मुन्ने को और लड्डू गोपाल को दोनों को खूब सजाया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ख्वाइश और प्रियांशु मोदी को माता ने खूब सजाया, इतराए घर भर में, परिजनों ने लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। चार माह के रूद्र जोशी का भी कृष्ण रूप में श्रृंगार कर माता ने लगाया काला टीका, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में मिशिता धतरवाल को माता ने घर पर ही मुकुट व अन्य साज श्रृंगार की तैयारी कर सजाया बाल कृष्ण रूप में, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा में नन्हीं गरिमा सारस्वत को सजाया राधा रूप में, लडाया खूब लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में भरत को सजाया कृष्ण रूप में, परिजनों ने ली खूब बलैया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने खूब रिझाया, हर घर में सजे कृष्ण रूप में, छाया रहा जन्माष्टमी का उल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के राधा कृष्ण मंदिर में बच्चे आए सजधज कर, होगा कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में ओमप्रकाश लोहिया के घर धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी का उत्सव।