






1- नागौर पहुंचें क्षेत्रवासी, की हनुमान बेनीवाल से मुलाकात, गबन की जांच करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ आडसर बास माहेश्वरी भवन में चल रहे विवाद में भवन के पदाधिकारी शनिवार को नागौर पहुंचें एवं रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी दी। माहेश्वरी भवन के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, सुशील डागा, अनील राठी, सीपी मूंधड़ा, पवन राठी आदि ने बेनीवाल को प्रकरण की जानकारी देते हुए प्रकरण में भवन में हुए निर्माण कार्यों में गबन करने एवं बाद में दस्तावेज चोरी करने के मामले पुलिस थाने में दर्ज होने के बाद भी दोषियों पर कार्रवाही नहीं होने की बात कही। इस पर बेनीवाल ने इस संबध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने एवं सही जांच करवाने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात की पोस्ट हनुमान बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी डाली है। 
2- बोस की स्मृति में रक्तदान शिविर कल, तैयारियों में जुटे युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की पुण्यतीथी पर उनकी स्मृति में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। गांव के युवाओं द्वारा सामूहिक रूप से युवा विकास समिति के बैनर तले आयोजित हो रहे शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। शिविर का आयोजन गांव के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में होगा एवं बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के ब्लड़ बैंक की टीम रक्त संग्रहण करेगी। विदित रहे कि युवा विकास समिति ऊपनी द्वारा यह दुसरा रक्तदान शिविर होगा एवं इससे पूर्व गत वर्ष लगाए गए शिविर में 251 युवाओं ने रक्तदान किया था। सोमवार को होने वाले शिविर के लिए भी गांव के युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। 




