






कल होगा तुलसी सेवा केंद्र में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक तुलसी सेवा केंद्र में नि:शुल्क हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर का आयोजन होगा। शिविर में कम्प्यूटराईज्ड मशीन द्वारा हड्डियों की कमजोरी की जांच केवल 3 मिनिट में नि:शुल्क की जाएगी। अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में डॉ अमित सेठिया रोगियों को नि:शुल्क परामर्श देंगे जिसमें कमर दर्द, गर्दन दर्द, कैल्सियम की कमी, घुटनों का दर्द मांसपेशियों में दर्द, फैक्चर संबंधित रोगी लाभ ले सकते है।
24 अगस्त को होगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 24 अगस्त को कालू बास में स्थित माहेश्वरी भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डॉ मदन गोपाल भट्टड़, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ विकास पारीक, डॉ गौरव गोम्बर, डॉ मीनाक्षी गोम्बर, डॉ रूचिर अरन, डॉ जीएस विजय की सेवाएं मिल सकेगी। शिविर के दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, इस्पायरोमीटर, ब्रेथोमीटर व पीईएफआर की जांचे भी नि:शुल्क की जाएगी। आयोजक माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शिविर की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मंडल सदस्यों ने आमजन से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया है।




