August 30, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। भादवे में बाबा रामदेवजी के भक्तों का जोश व उत्साह चरम पर है। चारों और पदयात्रियों के जत्थे बाबा के जातरू जाते नजर आ रहें है। बाबा की भक्ति के इस माहौल में श्रीडूंगरगढ़ के युवा एवं वर्तमान में जोधपुर वायुसेना स्कूल में संगीत शिक्षक पुरूषोतम सारस्वत काका ने “रूणीचे रा श्याम म्हारे कालजे री कोर” भजन बनाया है। इस भजन का लेखन, संगीत कंपोजिशन और गायन तीनों सारस्वत ने ही किया है। सारस्वत के भजन को 85.9 लाख सब्सक्राइब वाले प्रसिद्ध राजस्थानी यूट्यूब चैनल आरडीसी राजस्थानी पर इसे लॉन्च किया गया है। इस भजन की वीडियो शूटिंग पीआरजी म्यूजिकल टीम ने किया है। सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि भजन में अपनी मातृभूमि के नाम का उल्लेख करना भी उनके लिए गौरव की बात है। विदित रहे कि सारस्वत सक्रिय रक्तदाता है एवं अनेकों बार एसडीपी, प्लेटरेट एवं रक्त दान कर चुके है व साथ ही क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय रहते है।