May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। बुधवार को रमन आई.टी.आई. में नए सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर संस्था के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया गया। नव प्रवेशित प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए बच्चों को कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा दी। घिंटाला ने बताया कि संस्थान 2014 से लगातार सफलता पूर्वक संचालित हो रहा है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेकों प्रशिक्षार्थी रेलवे, बिजली बोर्ड, आर्मी टेक्निशियन तथा अन्य प्राइवेट कंपनियों मे रोजगार करने के साथ-साथ स्वरोजगार में भी नाम कमा रहें है। घिंटाला ने छात्रों को पूरी तन्मयता के साथ कोर्स पूरा करने और अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने की बात कही। घिंटाला ने कहा कि छात्रों के सहयोग के लिए संस्थान तत्पर है और प्रशिक्षण से सम्बन्धित समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षक राकेश परिहार, पूनम चंद, अशोक कुमार मौजूद रहें।