






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2025। अंचल में गत एक सप्ताह से भयंकर गर्मी व उमस के माहौल से आमजन बुरी तरह से परेशान हो गया। आज लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में हल्की बरसात हुई है। किसान वर्ग प्रसन्न है परंतु राहत के लिए अभी और बरसात की जरूरत बताई है। गांव बापेऊ, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, बाना, जैसलसर, ठुकरियासर, बिग्गा व श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो में छह से सात आंगल बरसात होने की सूचना है। गांव सुरजनसर में भारी बरसात हुई है और नीचले इलाकों में पानी भर गया है। किसान हरी जाखड़ ने बताया कि ये बरसात तपती फसलों पर जीवनदान बनकर बरसी है परंतु अभी राहत के लिए और बरसात की जरूरत है। किसान परिवार अच्छी उपज के लिए और बरसात की प्रार्थनाएं इंद्र देवता से कर रहें है। आमजन ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की है।
















