May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। “काली काली बादली, झर झर बरसे मेह, देख खेत की भौम ने, हिवड़े बरसे नेह।“  शनिवार सुबह ये लोक में प्रचलित दोहा गांव उदरासर की आथुनी रोही में स्थित अपने खेत में बैठे 61 वर्षीय मोहनदास स्वामी ने हर्षित मन से कही है। स्वामी ने बताया कि बरसात की कमी से अकाल की स्थिति मंडराने लगी थी। रात हुई बरसात से फसलों को जीवनदान मिल गया है। गांव मोमासर के भगवानाराम पूनियां ने बताया कि सुबह से हल्की बरसात है और अभी बरसात का मौसम छाया है। फसलों को तो जैसे वरदान मिल गया है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बरसात 57 एमएम हुई है। शहर में नीचले स्थानों पर पानी भर गया। ध्यान रहें आज मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि अधिकांश कार्मिक बाबा रामदेव के पैदल संघों में गए है। परंतु फिर भी जल निकासी सुचारू करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहें है। नीचले स्थानों में पानी निकलवाया जा रहा है व मुख्य बाजार से अलसुबह निकासी करवा दी गई। वहीं अनेक वार्डों से करवाई जा रही है। मध्यरात्रि के बाद पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है। कुनपालसर के किसान केसराराम ने खेत पड़ोसियों सहित प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अच्छी फसल होने की उम्मीदे बढ़ गई है। बिग्गा निवासी ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि जमकर बादल बरसे और गांव की गुवाड़ जलमग्न हो गई है। मोहनलाल जाखड़ ने बताया कि फसलों के लिए तो अमृत ही बरसा है। गांव जाखासर के रामरतन सिहाग ने बताया कि बरसात नहीं होने से किसान काल पड़ने की चिंता से ग्रस्त हो गया था परंतु आज किसान वर्ग पुन: ऊर्जावान हो गया है। गांव जेतासर में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव बिग्गा से बिग्गाबास रामसरा के बीच हाइवे सड़क के नीचे से बह गई मिट्टी, ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए पत्थर रखकर रास्ते पर मार्क किया है। देखें वीडियो:-   https://www.facebook.com/share/v/16qr1rW5iD/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा से बिग्गाबास सड़क के नीचे बह गई मिट्टी, ग्रामीणों ने हादसे का अंदेशा जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में अच्छी बरसात से खेतों में फसले हरीयाली से खिल उठी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जेपीएस स्कूल से लिया सुंदर फोटो, बरसात से माहौल हुआ खुशनुमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुनपालसर में हुई जोरदार बरसात। (फोटो- केसराराम पंवार)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में गलियों में भरा पानी, स्कूल जाने वाले बच्चे हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धर्मास सहित आस पास हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में जमकर बरसे है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में गलियों व गांव की गुवाड़ में भरा पानी, हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में जोरदार बरसे है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में जमकर हुई शनिवार सुबह बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्डों में कई स्थानों पर रूका बरसात का पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह मुख्य बाजार से निकाला पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका कार्मिक जुटे जल निकासी के प्रबंधन में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपुरा में जमकर बरसे बादल।