






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया आज भातृ शोक से पीड़ित हुए है। महिया के छोटे भाई राजूराम महिया ने शनिवार सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली है। राजूराम गत छह माह से कैंसर से पीड़ित थे और बीकानेर में उनका ईलाज जारी था। शनिवार को ही दोपहर 12 उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। विदित रहें महिया सात भाई है जिनमें से राजूराम सहित तीन भाईयों का देहांत हो गया है।



