






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। “काली काली बादली, झर झर बरसे मेह, देख खेत की भौम ने, हिवड़े बरसे नेह।“ शनिवार सुबह ये लोक में प्रचलित दोहा गांव उदरासर की आथुनी रोही में स्थित अपने खेत में बैठे 61 वर्षीय मोहनदास स्वामी ने हर्षित मन से कही है। स्वामी ने बताया कि बरसात की कमी से अकाल की स्थिति मंडराने लगी थी। रात हुई बरसात से फसलों को जीवनदान मिल गया है। गांव मोमासर के भगवानाराम पूनियां ने बताया कि सुबह से हल्की बरसात है और अभी बरसात का मौसम छाया है। फसलों को तो जैसे वरदान मिल गया है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक बरसात 57 एमएम हुई है। शहर में नीचले स्थानों पर पानी भर गया। ध्यान रहें आज मौसम विभाग ने बीकानेर के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि अधिकांश कार्मिक बाबा रामदेव के पैदल संघों में गए है। परंतु फिर भी जल निकासी सुचारू करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहें है। नीचले स्थानों में पानी निकलवाया जा रहा है व मुख्य बाजार से अलसुबह निकासी करवा दी गई। वहीं अनेक वार्डों से करवाई जा रही है। मध्यरात्रि के बाद पूरे अंचल में अच्छी बरसात हुई है। कुनपालसर के किसान केसराराम ने खेत पड़ोसियों सहित प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अच्छी फसल होने की उम्मीदे बढ़ गई है। बिग्गा निवासी ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि जमकर बादल बरसे और गांव की गुवाड़ जलमग्न हो गई है। मोहनलाल जाखड़ ने बताया कि फसलों के लिए तो अमृत ही बरसा है। गांव जाखासर के रामरतन सिहाग ने बताया कि बरसात नहीं होने से किसान काल पड़ने की चिंता से ग्रस्त हो गया था परंतु आज किसान वर्ग पुन: ऊर्जावान हो गया है। गांव जेतासर में भी अच्छी बरसात हुई है। गांव बिग्गा से बिग्गाबास रामसरा के बीच हाइवे सड़क के नीचे से बह गई मिट्टी, ग्रामीणों ने हादसे की आशंका जताते हुए पत्थर रखकर रास्ते पर मार्क किया है। देखें वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/16qr1rW5iD/


















