May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2025। मंगलवार को जयपुर में झालाना डूंगरी स्थित बोर्ड कार्यालय कॉन्फ्रेस रूम में श्रीविश्वकर्मा कौशल बोर्ड की द्वितीय गवर्निंग बैठक का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने की। सुथार ने युवाओं को उचित प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के सार्थक प्रयास किए जाने की बात कही। सुथार ने कहा कि युवाओं को उद्योगों की ज़रूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें रोज़गार व स्व-रोज़गार की दिशा में सशक्त बनाना ही बोर्ड का प्रमुख उद्देश्य है। सुथार ने आगामी कार्ययोजनाओं, प्रशिक्षण मॉड्यूल्स तथा उद्योगों से बेहतर तालमेल के लिए रोडमैप के बारे में पूरी जानकारी ली व विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में बोर्ड के सीईओ राघवेन्द्र सिंह, सलाहकार बद्रीलाल मीणा तथा विभिन्न विभागों से जुड़े बोर्ड सदस्यगण उपस्थित रहें। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कौशल विकास योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं और प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचे। बैठक का समापन आयुक्त, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, ऋषभ मण्डल द्वारा सभी सदस्यों का आभार जताया।