






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पँचायत समिति से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि यहां पर 3 में 1 नामांकन उठा लिया गया है। यहां पर सीपीएम से सर्मथन लेकर प्रधानी का दावा करने वाली सरोजदेवी ने अपना नामांकन उठा लाया है। अब माना जा रहा है कि सीपीएम ओर निर्दलीय ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। अब प्रधानी के लिए कांग्रेस और भाजपा में सीधी सीधी जोरआजमाइश देखने को मिलेगी। अब सभी की नजरें जादुई आंकड़े 11 पर टिक गई है। हालांकि कांग्रेस अभी भी अपनी जीत के लिए आश्वस्त है।





