May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ प्रधान पद के लिए आमने सामने रहे भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों को सिंबल अलॉट कर दिए गए हैं। भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वा ने ओर कांग्रेस की ओर से दिलीपसिंह राजपुरोहित ने सिंबल प्राप्त कर लिए है। अब दोनो पक्ष अपने अपने सदस्यों को मतदान के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं। एक भी गलत ठप्पा परिणाम बदल सकता है। अब भाजपा-सीपीएम-निर्दलीय गठजोड़ 11 के जादुई आंकड़े को अपने नियंत्रण में होने का दावा कर रहा है वही कांग्रेस को 10 की संख्या होने के बाद भी क्रॉस वोट की उम्मीद में प्रधानी मिलने का विश्वास है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा से प्रधान दावेदार बादुदेवी को भी मिला सिंबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस से प्रधान दावेदार सावित्री देवी को मिला सिंबल।