May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-30 at 20.54.14

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2025। लूणकरणसर के नकोदेसर से रतनगढ़ के जोरावरपुरा तक बजट में स्वीकृत सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर रहें है। निकटवर्ती लाछड़सर में लगातार धरना प्रदर्शन हो रहा है, वहीं आज क्षेत्र के गांव मोमासर में इस मांग को मजबूत करने के लिए बनी संघर्ष समिति के सदस्यों ने आम बैठक बुलाई। वक्ताओं ने सड़क के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने व इस पर आवागमन भी मुश्किल हो जाने की बात कहते हुए संघर्ष को तेज करने का ऐलान किया। बैठक में ग्रामीणों ने सोमवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने व सकारात्क आश्वासन नहीं मिलने पर आड़सर मोमासर व लाछड़सर गांवो के ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर सड़क पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सभा में लाछड़सर सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सहू व सत्तासर सरपंच सुनील मलिक ने बताया कि सड़क निर्माण के टेंडर भी हो गए थे परंतु शुक्रवार को टेंडर निरस्त कर दिए गए है। आज बैठक में धन्नाराम गोदारा, बीरबल पूनियां, विजयपाल भामूं, ओमप्रकाश भामूं, परमेश्वर नैण ने संबोधित किया। इस दौरान कुशलाराम गोदारा, मालाराम नाई, सांवरमल दर्जी, खेताराम सियाग, सोहन बेदा, गोपी गोदारा, प्रह्लाद भामूं, भंवरलाल पांडर, राकेश भामूं, लूणाराम गोदारा, लूणाराम बैरा, इंद्र सुथार, शिवप्रकाश बांगड़वा, आशाराम रोझ, मुन्नीराम गोदारा, बनवारी घिंटाला, बीरबल खिलेरी, गोपाल सारण, रूपाराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। सभी आंदोलनकारियों ने एक स्वर में आंदोलन तेज करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, हो रहें एकजुट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में वक्ताओं ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने व आंदोलन तेज करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाछड़सर, आड़सर व मोमासर के ग्रामीण कर रहें सड़क निर्माण की मांग।