May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 18.17.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज पूरे सावन से अधिक बरसात आज हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में भारी बरसात से नीचले इलाके जलमग्न हो गए है और घरों में पानी घुस गया है। श्रीडूंगरगढ़ रोही के किसान हरि जाखड़ ने बताया कि करीब 25-25 आंगल बरसात होने की बात कही है। वहीं गांव उदरासर में खेतों में पानी भर गया है। आड़सर में बरसात से सड़क किनारे कटाव आ गया जिसे तुरंत भरवाया गया है। शहर में नदी सी चादर चलने लगी है और भारी बरसात का दौर अभी जारी है। बाजार में माह के अंतिम रविवार का अवकाश रहा और अनेक दुकानदार बरसात शुरू होने पर अपनी दुकाने संभालने पहुंचे। नीचली दुकानों के मालिकों ने दुकानों में पानी घुसने से बचाव करने के लिए उपाय प्रारंभ कर दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर नदी जैसी पानी की चादर चल पड़ी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रोही में जमकर बरसे बादल, किसानों ने 25-25 आंगल बरसात की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सालासर स्टैंड पर भारी बरसात। (फोटो-वीरेंद्र सिद्ध)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर की गलियों में भर रहा पानी, बरसात जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में जमकर बरस रहें है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में खूब हुई आज बरसात, खेतों में भरा पानी। (फोटो- दुलदास स्वामी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में नदी की चादर सा चला पानी, सड़क पर आया कटाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारिश से रास्ता रुकने पर रास्ता खोलने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डालवाई। यहां भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, शंकर लखारा, सुभाष नायक, श्याम सुंदर स्वामी, सहीराम नायक, भंवरलाल उपाध्याय, सहीराम मेघवाल ने मिट्टी की ट्राली डलवाकर कटाव को रोकने का प्रयास किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास की गलियों में भारी जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंवर बस स्टैंड की ओर बरस रहें है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में बरसात का दौर जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के कालूबास में भारी जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़कों पर खड़ी बाइकें डूबी, घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के वार्ड नबंर 2 में गलियों में हुआ जलभराव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में एक घंटे जमकर हुई बरसात।