






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज पूरे सावन से अधिक बरसात आज हुई है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में भारी बरसात से नीचले इलाके जलमग्न हो गए है और घरों में पानी घुस गया है। श्रीडूंगरगढ़ रोही के किसान हरि जाखड़ ने बताया कि करीब 25-25 आंगल बरसात होने की बात कही है। वहीं गांव उदरासर में खेतों में पानी भर गया है। आड़सर में बरसात से सड़क किनारे कटाव आ गया जिसे तुरंत भरवाया गया है। शहर में नदी सी चादर चलने लगी है और भारी बरसात का दौर अभी जारी है। बाजार में माह के अंतिम रविवार का अवकाश रहा और अनेक दुकानदार बरसात शुरू होने पर अपनी दुकाने संभालने पहुंचे। नीचली दुकानों के मालिकों ने दुकानों में पानी घुसने से बचाव करने के लिए उपाय प्रारंभ कर दिए।


















