May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2025। मौसम विभाग ने चूरू व बीकानेर में आगामी तीन दिन तक बरसात की संभावना जताई है। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे गांव बिग्गा व मिंगसरिया में तेज बरसात शुरू हुई है। वहीं क्षेत्र के गांव लोडेरा के किसान रामप्रताप गेट ने बताया कि इस सीजन की पहली दमदार बरसात रविवार को होने की बात किसानों ने बताई है। गांव के किसानों ने प्रसन्नता जताई। बीरमसर व जालबसर, हेमासर, धीरदेसर पुरोहितान में भी रविवार को अच्छी बरसात हुई। वहीं कस्बे में पीएमश्री ताल मैदान स्कूल में जलभराव हो गया है और पूरा ताल मैदान पानी से लबालब है। उपखंड अधिकारी अविनाश शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे है व स्कूल की स्थिति का जायजा ले रहें है। शर्मा ने पालिका को बरसाती जल के प्रबंधन व स्कूलों से जल निकासी करवाने के निर्देश दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में तेज बरसात हुई शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में जमकर बरस रहें बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिंगसरिया में सोमवार सुबह बरसात शुरू हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान स्कूल पहुंचे एसडीएम, लिया हालातों का जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शर्मा ने पालिका को जल निकासी प्रबंधन कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार शाम को धीरदेसर पुरोहितान में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव हेमासर में भी रविवार रात जोरदार बरसात हुई, भवन में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बीरमसर में भी अच्छी बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोडेरा में किसानों ने बताया सीजन की पहली शानदार बरसात हुई रविवार शाम, सोमवार सुबह भी मौसम है सुहावना।