May 22, 2026
00000

रक्तदान दल के सदस्यों ने लगाई बाबा को धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भारत सरकार के लोगो सपोर्ट के साथ 17 सितंबर को विश्व भर में रक्तदान अमृत महोत्सव का आयोजन होगा। इस मेगा बल्ड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के तहत श्रीडूंगरगढ़ में भी तेरापंथ भवन ऊपरला में शिविर आयोजित होगा। इस एमबीडीडी टीम के सदस्यों ने शिविर सफलता के लिए एकादशी को खाटू श्याम बाबा के दरबार में धोक लगाकर प्रार्थना की। इस दौरान परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, रजत सिंघी व कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने अनेक श्रद्धालुओं के दलों से मुलाकात की और अपने अपने स्थानों पर होने वाले रक्तदान शिविरों से जुड़ने कर रक्तदान करने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमबीडीडी टीम के सदस्यों ने रक्तदान शिविर से जुड़ने की अपील की।

समाजसेवी चोरड़िया ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष व समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने बुधवार को अपना जन्मदिन गौसेवा कर मनाया। उन्होंने आड़सर बास व कालूबास के विभिन्न स्थानों पर एकत्र बेसहारा गौवंशो को गुड़ खिलाया। इस दौरान उनके साथ हनुमानमल कलाणी, कांतिप्रकाश दर्जी, बजरंग ओझा, ओमप्रकाश नाई व लक्ष्मीनारायण सिंधी उनके साथ रहें। वहीं कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में समिति ने चोरड़िया के जन्मदिन पर गौवंश को गुड़ खिलाकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की।
टेऊ में किसान सभा का आयोजन, नैनो यूरिया के बताए लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत टेऊ में बुधवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सूडसर व्यवस्थापक रामनिवास नाहर की उपस्थिति में 31 किसानों ने भाग लिया। सभा के मुख्य अतिथि फुसाराम रहें। इफको के राहुल ढाका ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के बारे में जानकारी देते हुए फसल के बीजों को 5 मिली प्रति किलोग्राम बीज की दर से नैनो डीएपी से उपचारित करने की बात कही। उन्होंने दोनों के लाभ गिनवाते हुए कहा दानेदार खाद की 30 से 40 प्रतिशत मात्रा ही पौधों द्वारा उपयोग में ली जाती है। शेष मात्रा मृदा, जल और वायु को प्रदूष्ज्ञित करती है जबकि नैनो उर्वरक 90 से 95 प्रतिशत तक पौधै द्वारा उपयोग में लाई जाती है। जिससे प्रदूषण नहीं के बराबर होता है। किसान राजूराम के खेत में नैनों यूरिया का डेमो भी दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टेऊ में किसान सभा का आयोजन।