






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया है। निकटवर्ती गुसाईंसर छोटा से शेरेरा मार्ग पर एक अज्ञात बाइक सवार सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर शेरूणा पीएचसी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नापासर थाने में सूचना दी गई है व युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहें है।





