May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-07 at 12.45.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2025। मकान नाम करवाने के लिए एक बेटे व बहू द्वारा विधवा माँ के साथ मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आड़सर बास निवासी इंद्रादेवी पत्नी नवलकिशोर झंवर ने अपने बेटे दिनेश व बहू रीना महेश्वरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसका एक बेटा रूकमानंद झंवर दिल्ली रहता है जो 28 अगस्त को उससे मिलने श्रीडूंगरगढ़ आया। उसी दिन दोपहर करीब 2.30 बजे बड़ा बेटा दिनेश व उसकी पत्नी बहू रीना उससे झगड़ा करने लगे। दोनों ने धमकियां देते हुए मकान नाम करवाने की बात कही और थाप मुक्कों से मारपीट की जिससे वृद्धा के आंख के नीचे व शरीर पर चोटें लगी। अगले दिन 29 अगस्त को सुबह 6.30 बजे आरोपी चाकू लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए पेट में चाकू घोपनें लगा तो परिवादिया ने हाथ बीच में दे दिया। जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा। आरोपी ने दोनों हाथों से गला दबाया जिससे उसके गले पर नाखूनों की खरोचें लग गई। रूकमानंद ने बीच बचाव करते हुए उसे छुड़वाया तो आरोपी ने उसके दिल्ली जाने के बाद जान से मार देने की धमकी दी। परिवादिया ने बताया कि पारिवारिक मामला होने के कारण वह अब तक थाने नहीं आई। परंतु आरोपी बार बार उसे तंग परेशान कर रहें है तो उसने आखिरकार थाने में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।