May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-08 at 21.00.58

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2025। जयपुर में 14 सितंबर को राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन होगा और इस आयोजन में आड़सर की राउमावि की दो छात्राओं का सम्मान होगा। प्राचार्य पवन शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2025 कक्षा-10 हिंदी विषय में शत प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली छात्राएं मोनिका पुत्री जगदीश भादू और उषा पुत्री रामावतार स्वामी राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह में सीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस विद्यालय के हिंदी व्याख्याता गोवर्धन डूडी ने बताया कि कक्षा 10 में मोनिका भादू ने 97.83 % व उषा स्वामी ने 97.67% अंक अर्जित करते हुए हिंदी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। प्राचार्य पवन कुमार शर्मा और समस्त स्टाफ ने दोनों छात्राओं और विषयाध्यापक गोवर्धन डूडी को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका मोनिका भादू व उषा स्वामी होगी राज्य स्तर पर सम्मानित।