May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-13 at 11.25.37

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2024। क्षेत्र में भूमि विवाद में परिवारों के आपसी विवाद मारपीट का रूप लेकर कोर्ट कचहरी की गलियों में पहुंचने के मामले लगातार बढ़ रहें है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि गांव रीड़ी निवासी 43 वर्षीय नारायणराम पुत्र भंवरलाल जाट ने अपने भाई रामनिवास, बहन लिछमा और आईदान पुत्र गुणीराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई रामनिवास ने उसे जमीन देने का झांसा देकर केसीसी के रूपए 9 लाख 31 हजार 131 रूपए जमा करवा लिए और फिर रूपए व जमीन देने से मना कर दिया। वह उससे रूपयों का तकादा कर रहा था और 11 सितंबर को रामनिवास ने सुबह 8 बजे उसे फोन कर अपने घर बुलाया। जहां घात लगाकर बैठे भाई बहन व आईदान ने कुल्हाड़ी व लोहे के सरियों से मारपीट की। कुल्हाड़ी की धारदार चोट से उसका सिर फट गया और खून बहने लगा व शरीर पर कई जगह चोटें आई। जब परिवादी ने शोर मचाया तो परिवादी की बेटियां आई और उनके साथ भी मारपीट की। रामनिवास ने रूपए व जमीन देने से मना करते हुए तकादा करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।