May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-13 at 09.14.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ निवासी और कोलकाता प्रवासी महिलाओं ने आपसी सहमति से श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ के बैनर तले श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच का गठन किया है। महिलाओं ने सर्वसम्मति से मंच की संयोजक सरोज झंवर को मनोनीत किया। सह संयोजक का दायित्व रेखा गट्टानी, प्रीति सिंगी व दिव्या बिहानी को दिया गया है। मंच की पहली बैठक प्रवासी कैलाश बिहाणी के घर शुक्रवार शाम को संपन्न हुई। बैठक में संघ अध्यक्ष जतनलाल पारख ने नवनियुक्त मंच की सदस्य महिलाओं को सभी प्रवासी परिवारों की महिलाओं को इसमें सदस्य के रूप में शामिल कर मंच को मजबूती देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी परिवारों की महिलाएं आपसी सहयोग व सामंजस्य से सामाजिक आयोजनों में ही नहीं बल्कि स्वयं के विकास में भी सक्रिय होकर भागीदारी निभा सकेगी। पारख ने आगामी दिनों में कोलकाता में संघ द्वारा आयोजित दीपावली प्रीति सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने व प्रस्तुतियों की जिम्मेदारी मंच सदस्यों को दी। संयोजक सरोज झंवर ने सभी का आभार जताते हुए मंच के गठन को पूर्ण करने का संकल्प लिया और बैठक में शामिल सभी महिलाओं ने मंच के कार्य पूर्ण निष्ठा से करने का प्रण किया। संघ मंत्री महावीर सोनी ने बताया कि संघ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने मंच की सदस्य महिलाओं का अभिनंदन किया व मंच में गांव के प्रति प्रेमभावना बनाए रखने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी महिलाओं का कोलकाता में श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच का गठन हुआ, श्रीडूंगरगढ़ नागरिक संघ के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैलाश बिहाणी के घर आयोजित बैठक में सरोज झंवर को मंच का संयोजक का दायित्व दिया गया।