May 22, 2026
IMG-20250915-WA0059

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2025। विश्व हिंदू परिषद की प्रखण्ड स्तरीय बैठक रविवार रात्रि को नेशनल हाईवे स्थित रूद्रा फयूल्स पर आयोजित की गई। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने वाले श्यामसुदंर जोशी के कार्यकाल की समिक्षा करते हुए सराहा गया। एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविकांत सैनी को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। दीप प्रज्जवलन के साथ शुरू हुई बैठक में सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत ने विजय महामंत्र का सामूहिक संगान करवाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन देते हुए वक्ताओं ने संगठन मजबूती का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुग्गड़, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, प्रखण्ड अध्यक्ष रविकांत सैनी, निवर्तमान अध्यक्ष श्याम जोशी एवं अतिथि रूप में मौजूद रहे महेन्द्र कुमार सैनी मंचासीन रहे। जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारियां दी एवं बैठक में अशोक बैद, भीखाराम सुथार, त्रिलोक प्रजापत, लाल सिंह मोयल, मनीष नौलखा, संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी, महेंद्र राजपूत, श्याम तिवाड़ी, मुकेश, अशोक नाई, भूषण कर्वा, पूर्णमल स्वामी, पुरुषोत्तम महावर, अरविंद महावर, मदन कच्छावा, सीताराम महावर, अमित महावर, अशोक महावर, रमेश कम्मा, नानूराम स्वामी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं बैठक का संयोजन विहिप प्रखण्ड मंत्री दीपक सेठिया ने किया।