






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2020। अपनी धर्मबहिन की बेटी के विवाह में मायरा लेकर गए एक दंपति के साथ मारपीट कर गहने छीन लेने व महिला के साथ बदतमीजी करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के कालूबास निवासी महिला दुर्गा देवी भार्गव अपने पति विनोद भार्गव और बेटे कपिल के साथ गत 11 दिसम्बर को कालूबास के चिमनारामजी के कुंए के पास रहने वाली अपनी धर्मबहिन भारतीदेवी के यहां मायरा लेकर गए थे। परिवादी दुर्गादेवी शादी में रात को करीब 10 बजे टेंट के पास खड़ी थी तभी आरोपी कालूबास के ही निवासी युवक राजू प्रजापत, दुर्गाराम प्रजापत ओर किशनलाल जाट व अन्य 2-3 लड़को ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए बदतमीजी की। उसके पति और बेटे ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उनको पीट दिया। आरोपी उससे सोने की चेन भी छीन कर ले गए। विवाह में मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया व मामले जांच एएसआई हेतराम को सौंपी गई है।



